भाजपा महिला मोर्चा ने सीधे सीएम पर बोला हमला

-राज्य में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़े -कल शहर में निकाली जाएगी विरोध रैली जागरण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 08:23 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 08:23 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने सीधे सीएम पर बोला हमला
भाजपा महिला मोर्चा ने सीधे सीएम पर बोला हमला

-राज्य में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़े

-कल शहर में निकाली जाएगी विरोध रैली जागरण संवादाता, सिलीगुड़ी :राज्य में महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ता जा रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के साथ दुराचार हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। जबकि राज्य की मुख्यमंत्री स्वयं एक महिला हैं। उसके बाद भी ममता बनर्जी महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं रोक पा रही हैं। कुछ इसी अंदाज में भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल ने सीधे सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला। वह बुधवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बातें कर रही थी। उन्होंने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। इस अत्याचार के खिलाफ 18 सितंबर को सिलीगुड़ी में एक रैली निकाली जायेगी। इस रैली में सभी महिलाओं को शामिल होने का आहवान किया गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं का शोषण दिन पर दिन बढ़ रहा है। इन सब घटनाओं के बीच राज्य की मुख्यमंत्री चुप्पी साध कर बैठी हैं । महिलाओं का शोषण करने वाले लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बंगाल में अगर किसी के साथ भी दुष्कर्म होता है तो उसके लिए अलग-अलग मुआवजा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तय कर रखी है। शादीशुदा महिला, नाबालिग और युवती के साथ दुराचार होता है तो उसके लिए अलग- अलग मुआवजा देती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक महिला होकर भी बंगाल की महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल दौरे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने के लिए यह दौरा कर रही हैं। लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है। राज्य की जनता अपना मन बना चुकी है। सीएम को जनता का जवाब विधानसभा चुनाव में मिल जाएगा। भाजपा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वह गुरुवार को महालया के मौके पर महानंदा नदी के तट पर तर्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

chat bot
आपका साथी