तेज बारिस से राजमार्ग-10 में भूस्खलन

- पत्थर व पेड़ गिरे होने के कारण वाहनों के परिचालन में आई दिक्कतें - पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की मद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jun 2017 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jun 2017 11:01 PM (IST)
तेज बारिस से राजमार्ग-10 में भूस्खलन
तेज बारिस से राजमार्ग-10 में भूस्खलन

- पत्थर व पेड़ गिरे होने के कारण वाहनों के परिचालन में आई दिक्कतें

- पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की मदद से सड़क का मलवा हटाया गया

संवाद सूत्र, कालिम्पोंग:

बारिस शुरू होते ही राजमार्ग 10 में भूस्खलन का सिलिसिला शुरू हो गया है। कालिम्पोंग जिला व कर्सियाग महकमा अंतर्गत पड़ने वाले राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में आज पहाड़ो से पत्थर तथा मिट्टी गिरने का मामला प्रकाश में आया है। कालिम्पोंग के सेतिझोड़ा तो कर्सियाग महकमा अंतर्गत सेवक के अलग-अलग हिस्सों में आज तड़के हुई जोरदार बारिश से राजमार्ग से वाहनों का परिचालन भी काफी प्रभावित हुआ। कालिम्पोंग के रम्बी पुलिस आउटपोस्ट के अंतर्गत 3 साल पहले पहाड़ का बड़ा हिस्सा धंस गया था। इस कारण 4 दिन तक राजमार्ग पूरी तरह से ठप रहा था। उसी जगह आज पहाड़ो से बड़े बड़े पत्थर सड़क में गिरते हुए देखा गया था। साथ ही बागपुल से सेवक तक कई इलाकों में पेड़, मिटटी व पत्थर गिरने से सुबह राजमार्ग में जाम की स्थिति देखी गयी। बागपुल पार करने के बाद पहली टर्निंग में पानी के तेज बहाव के साथ व्यापक मात्रा में पत्थर , मिट्टी व पेड़ गिर पड़े। भूस्खलन की सूचना पाते ही राजमार्ग की देखरेख करने वाले पीडब्ल्यूडी राजमार्ग डिवीज़न के कर्मियों के द्वारा जेसीबी की मदद से मलवा हटाकर पहले सड़क को एक ओर से खोला गया। सुबह 11 बजे तक करीब सभी मालवा हटाकर दो तरफ से ट्रैफिक खोल दी गयी। सिक्किम व कालिम्पोंग की लाइफलाइन राजमार्ग 10 के सड़कों की अवस्था भी काफी जर्जर है। मानसून पहले आने के कारण इस वर्ष राजमार्ग का हिस्सा तीस्ता में समा जाने की आशंका जताई जा रही है। राजमार्ग के सड़कों पर जलजमाव के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज भी वाहन का चक्का गड्ढे में फंस जाने के कारण जेसीबी की सहायता से उसे बाहर निकाला गया।

chat bot
आपका साथी