16वें राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा- सिक्किम को हर संभव केंद्र से मदद दिलाएंगे

सिक्किम को हर संभव केंद्र से मदद दिलाएंगे। यह मंतव्य सिक्किम के 16 वें राज्यपाल के रूप में शपथग्रहण करने के बाद राज्यपाल गंगाप्रसाद (81) ने कही।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 10:34 AM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 02:47 PM (IST)
16वें राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा- सिक्किम को हर संभव केंद्र से मदद दिलाएंगे
16वें राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा- सिक्किम को हर संभव केंद्र से मदद दिलाएंगे

गंगटोक, जासं। सिक्किम को हर संभव केंद्र से मदद दिलाएंगे। यह मंतव्य सिक्किम के 16 वें राज्यपाल के रूप में शपथग्रहण करने के बाद राज्यपाल गंगाप्रसाद (81) ने कही। सिक्किम के राज्यपाल बनने के पहले वह मेघालय के राज्यपाल थे।

उन्हें सिक्किम हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राई ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह 18 वषरें तक बिहार विधान परिषद में भाजपा के सदस्य व विपक्ष के नेता रह चुके हैं। उन्होंने श्रीनिवास पाटिल का स्थान लिया है।

उन्होंने कहा कि सिक्किम प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विकास की संभावनाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार की भरपूर मदद जरूरी है। इसके लिए बतौर राज्यपाल सिक्किम को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। स्वयं केंद्र सरकार के सामने पैरवी करेंगे। उन्होंने भूटान, नेपाल व चीन से सिक्किम की सीमा होने के बावजूद शांति रहने की प्रशंसा की।

इसके लिए राज्य सरकार की 'शांति बोनस' की मांग का समर्थन किया। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के पास न्यू राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पवन चामलिंग, कैबिनेट सदस्य, विधायक, सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस, राज्य प्रशासन के उच्चाधिकारी व प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी