कर्सियाग कालेज के विद्यार्थी सिधान तामंग राज्यपाल पदक से सम्मानित

जागरण संवाददाता, कर्सियांग : कर्सियाग कालेज के प्राचार्य डा.समीर बल ने बताया कि इस वर्ष में गणतंत्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 06:41 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 06:41 PM (IST)
कर्सियाग कालेज के विद्यार्थी सिधान तामंग राज्यपाल पदक से सम्मानित
कर्सियाग कालेज के विद्यार्थी सिधान तामंग राज्यपाल पदक से सम्मानित

जागरण संवाददाता, कर्सियांग : कर्सियाग कालेज के प्राचार्य डा.समीर बल ने बताया कि इस वर्ष में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर में शामिल होने के लिए कर्सियाग कालेज से दो विद्यार्थियों को चयन किया गया था। दार्जिलिंग व सिक्किम डाईरेक्टोरेट के तहत 5 व 4 बंगाल बटालियन से सिधान तामंग व दिव्य खाती ने क्रमश: भाग लिया था। डा. बल अनुसार इस दौरान सिधान तामंग दो पदक क्रमश: राज्यपाल पदक व सर्व भारतीय रजत पदक हथियाने में सफल हुआ। सिधान को राज्यपाल पदक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी द्वारा कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में हाल ही प्रदान किया गया। सर्व भारतीय रजत पदक नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हाल ही नेशनल केडेट कोर के डाईरेक्टोरेट जेनेरल विनोद बशिस्ट द्वारा सिधान को प्रदान किया गया।

डा. बल ने खुशी व्यक्त करते हए कहा कि कर्सियाग कालेज के इतिहास में पहली बार राज्यपाल पदक सिधान तामंग को प्राप्त हुआ है। सिधान प्रथम वर्ष पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) का विद्यार्थी है। उन्होंने बताया कि इसी कालेज के बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी दिव्य खाती को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर के तहत केन्द्रीय संस्कृति (सेन्ट्रल कल्चर) में शामिल होने का अवसर मिला था।

chat bot
आपका साथी