यंग चैंप्स के लिए दो खिलाड़ी चयनित

जागरण संवाददाता, कर्सियांग : रिलायंस फाउंडेशन के यंग चैंप्स गोल इंडिया के लिए स्थानीय स्पोटर््स स्कू

By Edited By: Publish:Thu, 05 May 2016 12:46 AM (IST) Updated:Thu, 05 May 2016 12:46 AM (IST)
यंग चैंप्स के लिए दो खिलाड़ी चयनित

जागरण संवाददाता, कर्सियांग : रिलायंस फाउंडेशन के यंग चैंप्स गोल इंडिया के लिए स्थानीय स्पोटर््स स्कूल के चिराग भुजेल व रनित तमांग को चयनित किया गया है। 12 वर्षीय दोनों खिलाड़ियों ने कोलकाता में हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। जानकारी के अनुसार विभिन्न राज्यों से कुल 156 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। जिनमें सूबे के 19 खिलाड़ी शामिल हैं। मुंबई में फाइनल राउंड चयन ट्रायल आयोजित किया जाना है। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जानी हैं।

chat bot
आपका साथी