कृषि पर्यटन उत्सव 2015 आज से शुरु

फोटो= 20 फरवरी तक चलेगा उत्सव संवाद सूत्र, दार्जिलिंग : जीटीए के मातहत कृषि पर आधारित पर्यटन को ब

By Edited By: Publish:Thu, 12 Feb 2015 02:35 PM (IST) Updated:Thu, 12 Feb 2015 02:35 PM (IST)
कृषि पर्यटन उत्सव 2015 आज से शुरु

फोटो= 20 फरवरी तक चलेगा उत्सव

संवाद सूत्र, दार्जिलिंग : जीटीए के मातहत कृषि पर आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से गुरुवार से कृषि व पर्यटन विभाग की ओर से मेघाटार से कृषि पर्यटन उत्सव 2015 की तैयारी पूरी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि पुल बिजनबारी प्रखंड के कैजले से पांच किमी दूर मेघाटार अब कुछ समय बाद पर्यटन के मानचित्र में शामिल हो जाएगा। 12 फरवरी को जीटीए प्रमुख विमल गुरुंग के हाथों यहां विशाल श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापना और पार्क गेस्ट हाऊस व झील के निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। कैजले रेलिग समष्टि के अंतर्गत मेघाटार प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और विख्यात पर्यटन स्थल जामुने से निकट है। सूत्र के अनुसार कृषि पर्यटन उत्सव 20 फरवरी तक चलेगा। क्षेत्रीय सभासद सतीश पोखरेल की निगरानी में उत्सव के लिए स्टॉल, गोरखा संस्कृति व वेशभूषा की झलक के लिए उत्सव तैयार है।

इस संबंध में कृषि विभाग के कार्यकारी सभासद कल्याण देवान ने बताया कि इस क्षेत्र के एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनने की सारी संभावनाएं मौजूद हैं। इसके लिए सड़क निर्माण सबसे बड़ी जरुरत होगी।

chat bot
आपका साथी