शांति दिवस जागरूकता अभियान शुरू

By Edited By: Publish:Sun, 14 Sep 2014 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 14 Sep 2014 07:52 PM (IST)
शांति दिवस जागरूकता अभियान शुरू

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : राज विद्या केंद्र, सिलीगुड़ी द्वारा रविवार को माहेश्वरी सेवा सदन में शांति जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य रिटायर्ड पोस्ट मास्टर टीआर शर्मा द्वारा वीडियो प्रोग्रामिंग के जरिये किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गो को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस तथा उनके व्यक्तिगत जीवन में शांति लाने के लिए जागरूक करना व मनुष्य को उसके जीवन के महत्व के बारे में बताना है, ताकि लोग जीवन में शांति प्राप्त कर सकें।

उल्लेखनीय है कि यह वीडियो प्रोग्राम प्रेम रावत के देश-विदेश में किए गए शांति के संदेश कार्यक्रम पर आधारित है। वह पिछले पचास वर्षो में ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड, इटली व आइआइटी दिल्ली सहित देश-विदेश के कोने-कोने में शांति का का संदेश दे चुके हैं। इस बारे में प्रेम रावत कहते हैं कि शांति की जरूरत हर मनुष्य को है। संसार में हमने कितनी ही चीजों को आजमाया हो किंतु एक चीज जिसे कभी मौका नहीं दिया वो है शांति। संसार को शांति चाहिए। जिसके लिए सभी को आपस में मिलकर इसको पाने का प्रयास करना होगा। राज विद्या केंद्र की ओर से राजकुमार वर्मा ने बताया कि भारत में तीन सौ से अधिक शहरों में शांति का संदेश कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ हैं।

chat bot
आपका साथी