चारू मजूमदार की पुण्यतिथि पर अघोषित बंद का मिलाजुला असर

संवाद सूत्र, बालुरघाट : नक्सलबाड़ी आंदोलन के जन चारू मजूमदार की पुण्यतिथि पर अघोषित बंद का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Jul 2018 09:10 PM (IST) Updated:Sat, 28 Jul 2018 09:10 PM (IST)
चारू मजूमदार की पुण्यतिथि पर अघोषित बंद का मिलाजुला असर
चारू मजूमदार की पुण्यतिथि पर अघोषित बंद का मिलाजुला असर

संवाद सूत्र, बालुरघाट : नक्सलबाड़ी आंदोलन के जन चारू मजूमदार की पुण्यतिथि पर अघोषित बंद का दक्षिण दिनाजपुर में मिलाजुला असर देखने को मिला। शनिवार सुबह से लेकर दोपहर तक सड़कों पर प्राइवेट बसों का आवागन बहुत कम दिखा। बालुरघाट बस स्टैंड के परिसर में बस खड़ी हुई देखी गई। शिक्षण व सरकारी कार्यालय खुले दिखे। प्राइवेट बस के आवागमन नहीं होने से यात्रियों को काफी समस्या हुई। गौरतलब है कि नक्सलबाड़ी आंदोलन के जनक चारू मजूमदार का जन्म सिलीगुड़ी में 1916 में हुआ था। जेल में उन्हें काफी यातनाएं दी गई। वर्ष 1972 में कोलकाता में उनकी मौत हो गई। 70 के दशक में नक्सलबाड़ी आंदोलन का काफी प्रभाव था। उत्तर बंगाल के उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदा में इसका व्यापक प्रभाव था। इस साल उनकी 45 वीं पुण्यतिथि पर अघोषित बंद का पालन किया गया।

कैप्शन : बस स्टैंड में खड़ी प्राइवेट बस

chat bot
आपका साथी