तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजे गए भाजपा जिलाध्यक्ष

-पंचायत चुनाव के दौरान तृणमूल कार्यकर्ता पर हमले का आरोप है जिलाध्यक्ष पर -भाजपा की महिला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Jul 2018 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 27 Jul 2018 09:13 PM (IST)
तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजे गए भाजपा जिलाध्यक्ष
तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजे गए भाजपा जिलाध्यक्ष

-पंचायत चुनाव के दौरान तृणमूल कार्यकर्ता पर हमले का आरोप है जिलाध्यक्ष पर

-भाजपा की महिला कार्यकर्ता की आत्महत्या के लिए 14 दिनों के लिए जेल हिरासत का भी निर्देश

संवाद सूत्र, बालुरघाट : भाजपा के दक्षिण दिनाजपुर जिला के भाजपा अध्यक्ष शुभेंदु सरकार को तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। शुक्रवार को उन्हें बालुरघाट जिला अदालत में पेश किया गया था। गौरतलब है कि उनपर आरोप है कि उनके कारण ही भाजपा महिला नेतृ ने आत्महत्या किया था। इसके लिए गुरूवार को गंगारामपुर महकमा बुनियादपुर अदालत के न्यायाधीश ने 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया था। आज नये मामले में उन्हें तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के दौरान बालुरघाट के कामरपाड़ा इलाके में एक तृणमूल कार्यकर्ता घायल हुआ था। उसपर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इसे लेकर इलाके में कई लोगों के नाम प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। इसमें एक नाम भाजपा के जिलाध्यक्ष शुभेंदु सरकार का भी था। इस मामले के बाद पुलिस ने शुभेंदु सरकार को गिरफ्तार नहीं किया था। लेकिन भाजपा नेतृ की आत्महत्या मामले में उनका नाम आने के बाद 16 जुलाई को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। 17 जुलाई को गंगारामपुर महकमा के बुनियादपुर अदालत में पेश किया। पहले तीन दिन, फिर पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में शुभेंदु सरकार जेल हिरासत के लिए भेजे गए। 26 जुलाई को फिर अदालत ने उन्हें 14 दिनों के जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

दक्षिण दिनाजपुर जिला के बालुरघाट अदालत के सरकारी अधिवक्ता सुभाष चाकी ने बताया कि दल बनाकर तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या करने का प्रयास किया गया। शुभेंदु सरकार पर धारा 341, 326,307, व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायाधीश ने उन्हें तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया है। वैसे बालुरघाट थाना पुलिस ने सात दिनों के पुलिस रिमांड के लिए आवेदन किया था।

कैप्शन : भाजपा जिलाध्यक्ष शुभेंदु सरकार

chat bot
आपका साथी