बोर्ड गठन के लिए वाम के साथ हाथ मिला सकती भाजपा

-बोर्ड गठन के लिए तृणमूल के साथ हाथ नहीं मिलायेंगे : बापी सरकार संवाद सूत्र, बालुरघाट :

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jun 2018 08:26 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jun 2018 08:26 PM (IST)
बोर्ड गठन के लिए वाम के साथ हाथ मिला सकती भाजपा
बोर्ड गठन के लिए वाम के साथ हाथ मिला सकती भाजपा

-बोर्ड गठन के लिए तृणमूल के साथ हाथ नहीं मिलायेंगे : बापी सरकार

संवाद सूत्र, बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर जिला के बालुरघाट ब्लॉक के चकभृगु ग्राम पंचायत में भाजपा बोर्ड गठन के लिए वाम के साथ हाथ मिला सकती है। इस ग्राम पंचायत में कुल 14 सीट है, जिसमें भाजपा के खाते में पांच, वाम के पांच व तृणमूल को चार सीटें मिली है। बोर्ड गठन के लिए आठ सीट चाहिए और वाम-भाजपा के बीच टाई है। इसे देखते हुए भाजपा, वाम के साथ संपर्क साध रही है। रविवार को विभिन्न दलों के करीब 500 समर्थकों ने भाजपा का झंडा थामा। इसे देखते हुए लगता है कि इस ग्राम पंचायत में भाजपा ही बोर्ड गठन करेगी।

दक्षिण दिनाजपुर जिला के भाजपा महासचिव बापी सरकार ने बताया कि इस इलाके में तृणमूल के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने के लिए मुझसे संपर्क साध रहे है। लेकिन हम तृणमूल के साथ हाथ नहीं मिलायेंगे। लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। बोर्ड गठन के लिए हम वाम का सहयोग ले सकते है।

इस संबंध में आरएसपी के जिला सचिव विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि अभी तक हमने बोर्ड गठन के लिए कोई निर्णय नहीं लिया है। आला कमान के साथ इस विषय पर बात की जाएगी। उल्लेखनीय है कि चकभृगु इलाका वाम का गढ़ माना जाता था। लेकिन वर्ष 2013 में तृणमूल ने इस ग्राम पंचायत पर कब्जा जमाया। तृणमूल के बोर्ड पर लगातार आरोप लगाये जा रहे थे। पंचायत चुनाव से पहले ही राजनीतिक विशेषज्ञ मान रहे थे कि इस बार इस ग्राम पंचायत में बदलाव होगा।

chat bot
आपका साथी