मेखलीगंज में तेंदुए का आतंक, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : कूचबिहार जिला के मेखलीगंज ब्लॉक के 188 नंबर खारिजा गोपालपुर इला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 09:22 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 09:22 PM (IST)
मेखलीगंज में तेंदुए का आतंक, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
मेखलीगंज में तेंदुए का आतंक, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : कूचबिहार जिला के मेखलीगंज ब्लॉक के 188 नंबर खारिजा गोपालपुर इलाके में तेंदुए के आतंक से लोगों को जीन मुहाल हो गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से खांचा लगाया गया है। इस इलाके के एक चाय बगान में स्थानीय लोगों ने तेंदुए के पांव का छाप देखा गया गुरूवार को वन विभाग की टीम चाय बगान में जाकर मुआयना किया और वहां पिंजरा लगाया। गौरतलब है कि मेखलीगंज पंचायत समिति के नव निर्वाचित सदस्य सत्येंद्र नाथ देव के छोटे भाई सचिव देव के चाय बगान में आज 12 चाय श्रमिक चाय पत्ती तोड़ने गये थे। वहां पर श्रमिकों ने तेंदुए के पांव का निशान देखकर सभी ने काम छोड़ दिया और वन विभाग को सूचित किया।

वन विभाग के अधिकारी राजू राय, माथाभांगा रेंजर बबलू दास, बिट आफिसर परिमल वर्मन आदि ने तेंदुए के पैर के निशान का मुआयना किया। राजू राय ने बताया कि हमें कुछ पांव के निशान मिले है। इसकी जांच की जा रही है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बागान में एक पिंजरा लगाया गया है।

वहीं पंचायत समिति के सदस्य सत्येंद्र नाथ राय ने बताया कि तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में भय व आतंक का माहौल है। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, लोगों को चैन नहीं मिलेगी।

chat bot
आपका साथी