'12 महीने में 13 पर्व' थीम पर स्टेशनपाड़ा पूजा कमेटी ने सजाया पंडाल

-74 वां दुर्गा पूजा मना रही है स्टेशनपाड़ा पूजा कमेटी -बंगाली समाज उत्सव को लाइफ लाइन मानत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:35 AM (IST)
'12 महीने में 13 पर्व' थीम पर स्टेशनपाड़ा पूजा कमेटी ने सजाया पंडाल
'12 महीने में 13 पर्व' थीम पर स्टेशनपाड़ा पूजा कमेटी ने सजाया पंडाल

-74 वां दुर्गा पूजा मना रही है स्टेशनपाड़ा पूजा कमेटी

-बंगाली समाज उत्सव को लाइफ लाइन मानता है: शक्ति अधिकारी

सुमन मंडल, दिनहाटा : कहते हैं बंगाल में 12 महीने उत्सव ही उत्सव रहता है। 12 महीने में 13 उत्सव। बैशाख से शुरू होकर चैत तक हर माह कोई न कोई पर्व-त्यौहार होता ही रहता है। और उसमें भी सबसे बड़ा दुर्गापूजा। इस दुर्गापूजा में इसी थीम को केंद्र में रखकर पूजा पंडाल तैयार किया है स्टेशनपाड़ा के सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी ने।

पूजा कमेटी के निर्मल देवनाथ ने बताया कि बंगाली समाज में जीवन जीने की अपनी कला है। उत्सव हमें तरोताजा करते है। हमें परिवार, बंधु व समाज के बीच करीब आने का एक बहाना मिलता है। सुख-दुख बांटते है। इसलिए हमने अपने पंडाल का थीम यही रखा है। इस साल हम 74 वां दुर्गापूजा मना रहें है।

वहीं संगठन के शक्ति अधिकारी ने बताया कि बैशाख में गणेश पूजा से शुरू होकर चैत्र माह में संक्राति तक हम उत्सवों में जीते है। जीवन के दुख, पीड़ा, निराशा को यही उत्सव दूर करने का रामवाण इलाज है। वास्तव में उत्सव हमारे लिए लाइफ लाइन का काम करता है। हमें जीवन में उत्सवों को महत्व देना चाहिए। हम स्थानीय कलाकारों के हाथों पड़ाल व प्रतिमा का निर्माण करवा रहें है। मूर्तिकार मृदुल देव, जगदीश बर्मन आदि प्रतिमा को बना रहें है। आलोक सज्जा में दिनहाटा स्टेशन ले लेकर गेट परिसर तक सुंदर लाइटों से सजाया गया है। पंचमी के संध्या में कूचबिहार के सांसद निशीथ प्रामाणिक ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। पंचमी से लेकर दसमीं तक विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कैप्शन : पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा

chat bot
आपका साथी