घोक्साडांगा ग्राम पंचायत में भाजपा ने किया बोर्ड गठन

संवाद सूत्र, माथाभांगा : माथाभांगा दो नंबर ब्लॉक के घोक्साडांगा ग्राम पंचायत में सोमवार को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 06:22 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 06:22 PM (IST)
घोक्साडांगा ग्राम पंचायत में भाजपा ने किया बोर्ड गठन
घोक्साडांगा ग्राम पंचायत में भाजपा ने किया बोर्ड गठन

संवाद सूत्र, माथाभांगा : माथाभांगा दो नंबर ब्लॉक के घोक्साडांगा ग्राम पंचायत में सोमवार को भाजपा ने शांतिपूर्ण तरीके से बोर्ड गठन किया। इस बोर्ड में पंचायत प्रधान दीप्ति वर्मन व उप प्रधान राजू सरकार को बनाया गया। बोर्ड गठन को लेकर प्रशासन की ओर से पुलिस बल तैनात किया गया था। गौरतलब है कि घोक्साडांगा ग्राम पंचायत में कुल 14 सीट है। पंचायत चुनाव में नौ सीटें भाजपा व पांच सीटें तृणमूल को मिली थी। बोर्ड गठन के बाद भाजपा ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। भाजपा नेता निखिल रंजन दे ने बताया कि तृणमूल के भ्रष्टाचार व हमला के विरोध में हमने संघर्ष किया था। यहां की जनता ने भाजपा पर विश्वास किया। हम इस विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इलाके के विकास कार्य में हम अपनी पूरी शक्ति झोंक देंगे।

कैप्शन :

chat bot
आपका साथी