भाजपा नेता ने मंत्री रवींद्रनाथ को कूचबिहार छोड़ने को कहा

संवाद सूत्रकूचबिहार भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष राजू बंदोपाध्याय ने उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jun 2020 07:43 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 06:14 AM (IST)
भाजपा नेता ने मंत्री रवींद्रनाथ को कूचबिहार छोड़ने को कहा
भाजपा नेता ने मंत्री रवींद्रनाथ को कूचबिहार छोड़ने को कहा

संवाद सूत्र,कूचबिहार: भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष राजू बंदोपाध्याय ने उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष को कूचबिहार छोड़ने का फतवा जारी करते हुए कहा कि उनकी यहां कोई जरूरत नहीं है। वें मंत्री नहीं, एक माफिया है। उनकी भाषा गुंडा-माफिया जैसी है। कटमनी नहीं मिलने पर वें तिलमिला रहें है। दिमाग काफी गर्म रहता है। कूचबिहार से बाहर भी उनको शरण नहीं मिलेगी। असम में भी नहीं मिलेगी और न ही सिक्किम में। गौरतलब है कि मंगलवार को भाजपा के राज्य अध्यक्ष आज जनसंपर्क अभियान के लिए निकले थें।

भाजपा नेता के इस फतवा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि भाजपा के इस नेता को 14 दिनों के क्वारेंटाइन में भेज देना चाहिए। कोलकाता से सिलीगुड़ी होकर अब जिला में कोरोना लेकर आए है। जिला प्रशासन को चाहिए उनके स्वास्थ्य जांच करवाए और 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन के लिए भेज दे। लोगों को उनसे सावधान रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी