भाजपा उम्मीदवार अशोक मंडल को फिर चुनाव प्रचार में बाधा

कैचवर्ड आरोप -तृणमूल समर्थकों ने लगाया गो बैक व जय बांग्ला का नारा -उदयन गुहा का इस उप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:57 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:57 PM (IST)
भाजपा उम्मीदवार अशोक मंडल को फिर चुनाव प्रचार में बाधा
भाजपा उम्मीदवार अशोक मंडल को फिर चुनाव प्रचार में बाधा

कैचवर्ड : आरोप

-तृणमूल समर्थकों ने लगाया गो बैक व जय बांग्ला का नारा

-उदयन गुहा का इस उप चुनाव में अस्त होगा

संवाद सूत्र,दिनहाटा : विधानसभा उप चुनाव को लेकर दिनहाटा में रोज तृणमूल-भाजपा आपस में भिड़ रहें है। भाजपा उम्मीदवार अशोक मंडल को चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल समर्थक लगातार बाधा दे रहें है। मंगलवार को भी दिनहाटा के नयारहाट बाजार इलाके में तृणमूल समर्थकों ने गो बैक के नारे लगाए। चुनाव प्रचार के दौरान अशोक मंडल के साथ नाटाबाड़ी के भाजपा विधायक मिहिर गोस्वामी भी थे। तृणमूल समर्थक पार्टी का झंडा लेकर भाजपा उम्मीदवार के पीछे-पीछे चल रहे थे और नाराबाजी कर रहें थे।

उम्मीदवार अशोक मंडल ने बताया कि तृणमूल के स्थानीय नेता डेविड अख्तर के नेतृत्व में कुछ युवक हमें बाधा दे रहें है। हमारे पीछे-पीछे चल रहे थे। यह राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है। उदयन गुहा ने फारवर्ड ब्लॉक में रहकर कई लोगों की हत्या की है। वहीं अब तृणमूल में शामिल होकर हिंसा कर रहें है। इस हिंसा के खिलाफ जनता एकजुट होकर भाजपा को वोट देगी। बतादें कि सोमवार को बामनहाट में चुनाव प्रचार के दौरान भी भाजपा उम्मीदवार को रोका गया।

तृणमूल नेता डेविड अख्तर ने बताया कि पिछले छह महीने से भाजपा के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस क्षेत्र से वियजी होकर निशिथ प्रामाणिक ने सात दिनों के भीतर इस्तीफा दे दिया। दूसरी ओर भाजपा के उम्मीदवार अशोक मंडल लोगों को उक्सा रहे है। इसके कारण इलाके की शांति भंग हो रही है। आज हमने किसी को बाधा नहीं दिया।

कैप्शन : बाधा देते तृणमूल समर्थक

chat bot
आपका साथी