भेटागुड़ी में पुलिस की गाड़ी को केंद्र कर किया गया हमला

संवादसूत्र दिनहाटा दिनहाटा के भेटागुड़ी में शनिवार रात को पुलिस की गाड़ी को निशाना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 09:26 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 06:43 AM (IST)
भेटागुड़ी में पुलिस की गाड़ी को केंद्र कर किया गया हमला
भेटागुड़ी में पुलिस की गाड़ी को केंद्र कर किया गया हमला

संवादसूत्र, दिनहाटा : दिनहाटा के भेटागुड़ी में शनिवार रात को पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाकर बमबाजी के साथ गोली चलाकर हमला किया गया। खासतौर पर यह इलाका निशीथ प्रमाणिक का बताया जाता है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम संजय राय एवं आनंद चंद है। ये भाजपा समर्थक बताए जा रहे है। इधर इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हमले में एक पुलिस कर्मी अजीत कुमार शा भी घायल हो गया है। वही इस मामले को लेकर भाजपा व तृणमूल कांग्रेस एक दूसरे पर हमले करने का आरोप लगा रहे है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस दिन रात को भेटागुड़ी इलाके में तृणमूल व भाजपा के बीच संघर्ष शुरू हुआ। उस समय पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाकर बम फेंका गया और गोली भी चलाई गई। गोली गाड़ी के कांच को भेंदते हुए बाहर निकल गई। वही इस घटना में दिनहाटा थाना का एक एसआई अजीत कुमार शा बाल बाल बच गया। वह गाड़ी में बैठे हुए थे। इधर पुलिस ने घटनास्थल से बम का खाल बरामद किया है।

इस मामले में दिनहाटा एक ब्लाक के तृणमूल कांग्रेस नेता विश्वनाथ दे आमिन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा लगातार आतंक फैलाने की घटना को अंजाम दे रहा है। तृणमूल कर्मियों के घर पर हमले किए जा रहे है। इस मामले में तृणमूल नेता व विधायक उदयन गुहा ने कहा कि भाजपा ने योजनाबद्ध तरीके से भेटागुड़ी में हमले की घटना को अंजाम दिया है। कूचबिहार के सांसद निशीथ प्रमाणिक ने 15 दिनों के भीतर तृणमूल को जिला से उखाड़ फेंकने की बात कही है। इसी से भाजपा उत्साहित होकर तृणमूल समर्थकों पर हमला कर रहे है।

इधर भाजपा के कूचबिहार जिलाध्यक्ष ब्रज गोविंद बर्मन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस घटना में भाजपा को घसीटा जा रहा है। इस घटना के साथ पार्टी का कोई संपर्क नहीं है।

दिनहाटा के एसडीपीओ मानवेंद्र दास ने कहा कि भेटागुड़ी की घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी