विवाह के तीन माह बाद नव वधू की रहस्यमय मौत

विवाह के मात्र तीन माह के बाद नवेली दुल्हन की अस्वाभाविक मौत से इलाके में सनसनी फैल गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By Edited By: Publish:Sat, 22 Dec 2018 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 22 Dec 2018 06:10 PM (IST)
विवाह के तीन माह बाद नव वधू की रहस्यमय मौत
विवाह के तीन माह बाद नव वधू की रहस्यमय मौत
दिनहाटा [संवादसूत्र]। विवाह के मात्र तीन माह के बाद दुल्हन की अस्वाभाविक मौत से इलाके में खलबली मची हुई है। मृतका का नाम सामिना बीबी है। यह घटना दिनहाटा के साहेबगंज थाना के सुकारूरकुठी इलाके में घटित हुई। पुलिस मृतका के पति व ससुरालवाले से पूछताछ कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन माह पहले ही बूढ़ीरहाट की रहने वाली सामिना के साथ सुकारूरकुठी का लड़का नाजिम हक, जो दिल्ली में रहता है, उसके साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ निकाह हुआ। विवाह के कुछ दिन बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। वहीं ससुरालवालों का कहना है कि शनिवार को किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद नाजिम घर से निकल गया। जब नाजिम घर लौटा तो उसने सामिना को फांसी के फंदे से झूलते देखा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उसने सामिना का शव बिस्तर पर पड़े देखा था। सुकारूरकुठी ग्राम पंचायत के प्रधान विष्णु कुमार सरकार ने बताया कि कुछ महीने पहले सामिना और नाजिम का विवाह हुआ था। लेकिन ससुरालवालों को लड़की पसंद नहीं आई। बहू को पड़ोसी के साथ बातचीत तक करने भी नहीं दिया जाता था। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्‍‌नी के बीच विवाद चल रहा था। आज सूचना मिली कि सामिना का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
chat bot
आपका साथी