दुर्गोत्सव में नई साड़ी की आस लिए हृदयाघात से मर गई रानी साहा

-मंत्री विनय कृष्ण बर्मन गरीब महिलाओं के बीच बांट रहें थे वस्त्र -घर से अकेले नई साड़ी के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:35 AM (IST)
दुर्गोत्सव में नई साड़ी की आस लिए हृदयाघात से मर गई रानी साहा
दुर्गोत्सव में नई साड़ी की आस लिए हृदयाघात से मर गई रानी साहा

-मंत्री विनय कृष्ण बर्मन गरीब महिलाओं के बीच बांट रहें थे वस्त्र

-घर से अकेले नई साड़ी के लिए गई थी वृद्धा

संवाद सूत्र, माथाभांगा : दुर्गापूजा में नया कपड़ा पहनने का मन सबको होता है। लेकिन समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोग नये कपड़े का प्रबंध नहीं कर पाते है। इसलिए विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठन की ओर से वस्त्र वितरण का आयोजन किया जाता है। गुरुवार को माथाभांगा शहर के दो नंबर पाश्‌र्र्ववर्ती इलाके में तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया था। वन मंत्री विनय कृष्ण बर्मन गरीब महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण कर रहें थे। नई साड़ी के लिए विधवा रानी साहा(70)भी अकेले साड़ी लेने गई थी। मंच के सामने वह वस्त्र के लेने के लिए बैठी हुई थी। लेकिन अचानक हृदयाघात के कारण व कुर्सी पर बैठे-बैठे गिर गई। स्थानीय लोगों व तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन्हें महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन चिकित्सकों ने रानी साहा को मृत घोषित किया। इस घटना को लेकर मंत्री विनय कृष्ण बर्मन ने दुख प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी