बम फटने से दो भाजपा कार्यकर्ता घायल

संवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार के कोतवाली थाना के चंदामारी सरकार हाट में शुक्रवार की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 06:24 PM (IST)
बम फटने से दो भाजपा कार्यकर्ता घायल
बम फटने से दो भाजपा कार्यकर्ता घायल

संवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार के कोतवाली थाना के चंदामारी सरकार हाट में शुक्रवार की सुबह बम फटने से दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये। एक के पांव में गंभीर चोट लगी है। पंचायत बोर्ड गठन से पहले इस तरह की घटना से इलाके में लोग आतंकित है। आरोप है कि इलाके के एक घर में बम बनाने का काम किया जाता है। अचानक बम फटने से शुक्र दास व शिबू वर्मन घायल हो गए। दोनों को कूचबिहार के एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।

तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व उत्तर बंगाल के विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि बोर्ड गठन में बाधा देने के लिए भाजपा ने ऐसी साजिश की। हिंसा फैलाने के लिए भाजपा बम बना रही थी। लेकिन अपने बनाये गड्ढे में खुद गिर गयी। इस संबंध में भाजपा की जिला अध्यक्ष मालती राभा ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस हिंसा कर रही है और भाजपा पर झूठे आरोप लगा रही है। पुलिस अधीक्षक भोलानाथ पांडेय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। जांच पड़ताल के लिए पुलिस की टीम घटनास्थल पर भी पहुंची थी।

कैप्शन : अस्पताल में भर्ती घायल से पूछताछ करती पुलिस

chat bot
आपका साथी