विपुल राय की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : मेखलीगंज ब्लॉक के कूचलीबाड़ी ब्लॉक के निवासी विपुल राय के हत्या

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 07:34 PM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 07:34 PM (IST)
विपुल राय की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
विपुल राय की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : मेखलीगंज ब्लॉक के कूचलीबाड़ी ब्लॉक के निवासी विपुल राय के हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम पवित्र अधिकारी, रंजीत राय व सत्य राय बताया गया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों को एसजीएम कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने सभी को छह दिनों के पुलिस रिमांड में भेजने का निर्देश दिया है। मृतक विपुल राय के परिजनों ने गुरूवार को कूचलीबाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। गौरतलब है कि बुधवार शाम को कुछ लोग विपुल राय को अपने साथ लेकर गए थे। सुबह घर के सामने विपुल का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। इस घटना से इलाके में उत्तेजना का माहौल है।

chat bot
आपका साथी