विवाद में पड़ोसी ने महिला की हत्या की

संवादसूत्र कूचबिहार जमीन में मवेशी करने को लेकर इसका विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 06:56 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 06:56 PM (IST)
विवाद में पड़ोसी ने महिला की हत्या की
विवाद में पड़ोसी ने महिला की हत्या की

संवादसूत्र, कूचबिहार : जमीन में मवेशी करने को लेकर इसका विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी। इसके साथ महिला के पति को भी धारदार हथियार से हमला किया गया। मृत महिला का नाम जरिना बीबी (45) है। उसके शरीर में पड़ोसी युवक द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। इधर तूफानगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। तूफानगंज के भेलोकोपा इलाके की यह घटना है। वही घायल पति अली हुसैन कूचबिहार के एमजेएन अस्पताल में चिकित्साधीन है। आरोप है कि पीड़ित के जमीन पर आरोपी पड़ोसी के मवेशी घुसने को लेकर पिछले महीने विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद चरम पर पहुंच गया। जिसके बाद पड़ोसी ने देखने की धमकी दी। जिसके बाद तूफानगंज थाना पुलिस को मौखिक रूप से शिकायत की गई थी। लेकिन उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। पड़ोसी ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। मंगलवार रात को पड़ोसी दो युवक महिला के घर में घुसे। जरिना बीबी व उसका पति अली हुसैन सोया हुआ था। तभी सोए हालत में पड़ोसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पीड़ित परिवार ने आरोपी की कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर बंग विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने वे परिवार के साथ खड़े है।

chat bot
आपका साथी