विश्व विद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल

संवाद सहयोगी, कूचबिहार : कूचबिहार पंचानन वर्मा विश्व विद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Apr 2017 06:16 PM (IST) Updated:Thu, 27 Apr 2017 06:16 PM (IST)
विश्व विद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल
विश्व विद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल

संवाद सहयोगी, कूचबिहार : कूचबिहार पंचानन वर्मा विश्व विद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी गुरुवार को दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। कूचबिहार पंचानन वर्मा विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यह पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि डिग्री पाना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य नहीं है। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है लोगों के लिए एवं देश के लिए कुछ करना।

ज्ञातव्य है कि इस कार्यक्रम स्थल को लेकर पिछले कुछ दिनों से अनिश्चितता का माहौल बना था। आखिरकार पुंडिबाड़ी में उत्तर बंग कृषि विश्व विद्यालय के एग्रिक्लचर टेक्नोलॉजी इंफॉरमेशन सेंटर के भवन में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। ये दोनों विश्व विद्यालय के कुलाधिपति राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी हैं। कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार शाम को ही राज्यपाल कूचबिहार पहुंचे। रात को वह सर्किट हाउस में ठहरे। गुरुवार को यूवीकेवी के एटीआइसी भवन में सीबीपीबीयू के पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के अलावा कूचबिहार के सांसद पार्थप्रतिम राय, उत्तर बंग उन्नयन विभाग के मंत्री रवीन्द्रनाथ घोष, उपाचार्य श्यामल राय, रजिस्ट्रार दीलिप कुमार राय, वनमंत्री विनय कृष्ण बर्मन, जिलाधिकारी पी उलगानाथन व पुलिस अधीक्षक अनूप जायसवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में कूचबिहार पंचानन वर्मा विश्वविद्यालय के कुल 483 सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए। इसके अलावा विशिष्ट गायक पंडित अजय चक्रवर्ती को डी लिट् की उपाधि से सम्मानित किया गया।

फोटो

chat bot
आपका साथी