अस्पताल में अवैध नियुक्ति का आरोप, शो-कॉज

संवाद सहयोगी, कूचबिहार : एमजेएन अस्पताल के ऑउटडोर में विभिन्न पदों पर 12 कर्मियों के अवैध रूप से निय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 05:43 PM (IST)
अस्पताल में अवैध नियुक्ति का आरोप, शो-कॉज
अस्पताल में अवैध नियुक्ति का आरोप, शो-कॉज

संवाद सहयोगी, कूचबिहार : एमजेएन अस्पताल के ऑउटडोर में विभिन्न पदों पर 12 कर्मियों के अवैध रूप से नियुक्ति का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की अनुमति के बिना ही अस्पताल का एक ग्रुप डी कर्मचारी निहारकांति चौधरी ने इन्हें काम पर रखा था। इनका कहना है कि आमलोगों के हित में वह इन कर्मियों की नियुक्ति की। प्रबंधन की अनुमति के बिना किस तरह से काम दिया गया, इस सवाल के जबाव में निहारकांति चौधरी ने बताया कि ऐसा करने का गणतांत्रिक अधिकार उनके पास है, यदि कोई इसे अवैध बताया है तो वे काम पर नहीं आएंगे। उन्होंने बताया कि इन कर्मियों को टिफिन खर्च वह खुद अपने ही देते हैं। कर्मियों ने स्वीकार किया है कि प्रतिमाह उन्हें 2400 रुपये मिलते हैं। ये रुपये खुद निहार कांति चौधरी उन्हें देते हैं। सरकारी अस्पताल में इस तरह की नियुक्ति की खबर गत रविवार को एक टीवी चैनल में प्रकाशित होने के बाद ये कर्मी सोमवार को गायब हो गये। इधर, प्रबंधन ने आरोपी ग्रुप डी कर्मचारी को शो-कॉज करने का निर्णय लिया। एमजेएन अस्पताल के रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन विधायक मिहिर गोस्वामी ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी कर्मी को शो-कॉज किया गया है। इधर, अवैध रूप से नियुक्ति लोगों की जगह पर सोमवार से रोगी कल्याण समिति के निर्णय से अन्य कर्मियों की नियुक्ति की गई।

chat bot
आपका साथी