आग से झुलसने से महिला की मौत

आसनसोल घर में खाना बनाने के दौरान आग में झुलसने से 70 वर्षीय सोनमती देवी की मौत हो गई। वह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 07:46 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:14 AM (IST)
आग से झुलसने से महिला की मौत
आग से झुलसने से महिला की मौत

आसनसोल : घर में खाना बनाने के दौरान आग में झुलसने से 70 वर्षीय सोनमती देवी की मौत हो गई। वह रानीगंज थानांतर्गत रानीगंज बाजार की निवासी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते 19 सितंबर को वह खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गई थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

......

सड़क हादसे में एक की मौत

जासं, आसनसोल : रानीगंज थानांतर्गत रोनाई के निकट सोमवार की रात भारी वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई। शव की पहचान ख्वाजा हसन इमाम (37) रानीगंज के अहमदनगर निवासी के रूप में हुई। सोमवार की रात वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी रोनाई के पास किसी वाहन ने बाइक को धक्का मार दिया। जिसके बाद वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी