गिरफ्तारी की मांग पर आदिवासियों ने लगाया जाम

दुर्गापूजा के दौरान महासप्तमी के दिन कांकसा थाना के चुआं गांव के एक आदिवासी की पिटाई दो युवकों ने शराब के नशे में कर दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:17 AM (IST)
गिरफ्तारी की मांग पर आदिवासियों ने लगाया जाम
गिरफ्तारी की मांग पर आदिवासियों ने लगाया जाम

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापूजा के दौरान महासप्तमी के दिन कांकसा थाना के चुआं गांव के एक आदिवासी की पिटाई दो युवकों ने शराब के नशे में कर दी थी। आरोपित युवकों की गिरफ्तारी की मांग पर सोमवार की दोपहर आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट होकर मलानदिघी फाड़ी पहुंचे एवं रोड जाम कर प्रदर्शन किया। संध्या समय तक उनका आंदोलन जारी था। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर वे लोग अडिग थे।

संध्या समय कालो टुडू नामक एक व्यक्ति साइकिल से गुजर रहा था। उसी समय बाइक पर दो युवक शराब की हालत में पहुंचे एवं धक्का मार दिया। इससे कालो को चोट भी लगी। फिर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। जिसमें वे जख्मी हुए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया। जब मलानदिघी फाड़ी में दो युवकों कंचन एवं भरत के खिलाफ एफआइआर करने गए तो पुलिस ने शिकायत लेने से इन्कार कर दिया। सुनील सोरेने ने कहा कि हमलोग न्याय चाहते है। इस कारण हमलोगों ने फाड़ी घेराव एवं रास्ता जाम किया। आठ दिनों के बाद भी पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच हो रही है, आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी