नाबालिग संग दुराचार मामले में तीन गिरफ्तार

बेनाचिति : कांकसा थाना कि पुलिस ने नाबालिग संग दुराचार के प्रयास मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 03:03 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 03:03 AM (IST)
नाबालिग संग दुराचार मामले में तीन गिरफ्तार
नाबालिग संग दुराचार मामले में तीन गिरफ्तार

बेनाचिति : कांकसा थाना कि पुलिस ने नाबालिग संग दुराचार के प्रयास मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपियों को अदालत ने पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान उनकी जमानत नामंजूर हो गई। पकड़े गए लोगों में नतूनग्राम निवासी अ¨चत कोन्नार, चिन्मय कोनार एवं मानस कोनार शामिल है। इनके खिलाफ 12 मई वर्ष 2017 में मामला दर्ज किया गया था।

फरार आरोपी बंदी

बेनाचिति : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने आवास में हुए चोरी मामले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पकड़ा गया आरोपी अरमान अंसारी हुसैननगर का रहनेवाला है। इसके खिलाफ वर्ष 2014 में मामला दर्ज किया गया था। अदालत से इसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था।

चोरी मामले में दो गिरफ्तार

बेनाचिति : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने चोरी मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया। मंगलवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई के दौरान उनकी जमानत नामंजूर हो गई। पकड़े गए लोगों में बरगोड़िया निवासी रंजीत मंडल, एवं अर्जुन मंडल शामिल है। इस खिलाफ 7 सितंबर को मामला दर्ज गया था।

नशे में वाहन चलाते गिरफ्तार

बेनाचिति : अंडाल थाना के ट्रैफिक विभाग की पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मंगलवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पकड़ा गया आरोपी राजू बाउरी, उसा ग्राम आसनसोल का रहनेवाला है।

हत्या के प्रयास में पकड़ाया

बेनाचिति : अंडाल थाना की पुलिस ने गृह वधू की हत्या करने के प्रयास मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पकड़ा गया आरोपी समीर राय, भादुर गांव का रहनेवाला है। इसके खिलाफ 15 नवंबर 2012 मामला दर्ज किया गया था।

chat bot
आपका साथी