भीड़ से चोरों को बचाने के लिए लाठीचार्ज

???????? ???? ??????? ?????? ??????? ?? ????? ?????? 5 ?? ???? ??? ????? ??? ???? ?? ?? ?? ???? ???? ?? ??? ???? ??? ?? ?????? ??? ???? ?? ??? ????? ?? ??? ?????? ???? ????

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 12 May 2019 06:37 AM (IST)
भीड़ से चोरों को बचाने के लिए लाठीचार्ज
भीड़ से चोरों को बचाने के लिए लाठीचार्ज

संवाद सहयोगी, जामुड़िया ( आसनसोल): जामुडिया थाना क्षेत्र के आसनसोल नगरनिगम के वार्ड पांच के कुआं मोड़ स्थित शेख जलाल के घर में चोरी करने के लिए घुसे दो चोरों को हिरासत में लेने के लिए बुधवार रात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आक्रोशित लोग चोरों को खुद सजा देने की जिद पर अड़े थे। अंतत: पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लोगों को खदेड़कर पुलिस ने दोनों आरोपितों को जामुडिया थाना लाया। इनमें एक नाबालिग है और दूसरा 19 वर्षीय मो. जसीम जामुडिया थाना मोड़ का निवासी है।

बुधवार रात करीब 8 बजे कुआं मोड़ निवासी शेख जलाल के घर में तीन युवक चोरी करने के लिए दीवार फांदकर घुसे। उसी दौरान शेख जलाल नमाज पढ़कर लौट रहे थे। चोरों को घर में देखने पर वह चिल्लाकर चोरों को पकड़ने के लिए दौड़े। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और स्थानीय हनुमान मंदिर के पास दो चोर को पकड़ लिया। दोनों को शेख जलाल ने अपने घर के कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी ने जामुड़िया थाना पुलिस को दी । खबर पाकर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए तथा दोनों को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। जब लोगों ने नहीं माना तो अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। रात करीब 10.30 बजे पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद दोनों चोरों को हिरासत में लिया। इस दौरान वहां जमा भीड़ और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस को भीड़ को भगाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। कुआं मोड़ क्षेत्र में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा।

chat bot
आपका साथी