हिन्दी भाषियों के प्रति मुनमुन सेन ने दिया विवादित बयान

जामुडिया रानीगंज विधानसभा के तहत अमृतनगर कोलियरी में आसनसोल लोकसभा केन्द्र से तृणमूल कां

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 07:42 PM (IST)
हिन्दी भाषियों के प्रति मुनमुन सेन ने दिया विवादित बयान
हिन्दी भाषियों के प्रति मुनमुन सेन ने दिया विवादित बयान

जामुडिया: रानीगंज विधानसभा के तहत अमृतनगर कोलियरी में आसनसोल लोकसभा केन्द्र से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी मुनमुन सेन ने अपने चुनावी संबोधन में बिहारियों को पुलिस का इंफार्मर कह कर अपमान किया है। उक्त बाते प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विश्वनाथ यादव ने कही। विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होने कहाकि संविधान समानता के अधिकार की बात कहता है। बंगाल के विकास में बिहारियों का योगदान किसी से कम नहीं है। इसको लेकर चुनाव आयोग और जिला अधिकारी से अनुरोध किया जाएगा की विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई करे।

.............

हिन्दी भाषियों के लिए अपमानजनक टिप्पणी की निदा: जामुडिया: भारतीय जनता पार्टी जामुडिया नगर मंडल के महामंत्री निरंजन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहाकि तृणमूल कांग्रेस से आसनसोल लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती मुनमुन सेन जी ने हिन्दी भाषियों को केंद्र कर जो अपमानजनक टिप्पणी की है, हम उसकी घोर निदा करते हैं। पिछले बार भी दीदी ने हिन्दी भाषियों को मेहमान बताया था। जिसका खामियाजा उन्हे आसनसोल लोकसभा सीट गंवा कर भुगतना पड़ा और पुन: उनके दल की ही प्रत्याशी ने फिर से हिन्दी भाषियों का अपमान किया है। इसका जवाब यहां की जनता चुनाव में देगी।

chat bot
आपका साथी