नाट्य हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा

दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल सरकार के नाट्य अकादमी एवं कटवा नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Feb 2017 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 Feb 2017 09:30 PM (IST)
नाट्य हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा
नाट्य हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा

दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल सरकार के नाट्य अकादमी एवं कटवा नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय नाट्य उत्सव शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन राज्य के नाट्य सचिव देवी प्रसाद चटर्जी, कुणाल चक्रवर्ती, अजीजुल रहमान व चेयरमैन अमर राम ने किया।

अमर राम ने कहा कि नाट्य हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। वर्तमान समय में नाटक से लोगों का रूझान कम होता जा रहा है। वर्तमान समय में युवा नाटक देखने भी नहीं जाते हैं। राज्य सरकार की ओर से हमारी संस्कृति व पुराने चीजों को बचाने एवं उसके प्रति लोगों का रूझान बनाने के लिए कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए नाटय अकादमी भी प्रयासरत है। इस नाटय उत्सव के माध्यम से लोगों का रूझान नाटक के प्रति बढ़ेगा एवं वे नाटक के प्रति आकृष्ट भी होंगे। यहां प्रत्येक दिन नाटक का मंचन होगा। आने वाले समय में भी इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। नाटक मनोरंजन का सबसे अहम साधन है।

chat bot
आपका साथी