बाजार में भीड़ नियंत्रण करने में जुटी पुलिस

व‌र्द्धमान लॉकडाउन के बाद रविवार को व‌र्द्धमान शहर का बाजार खुला। वहीं पुलिस भी बाजार में भ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 05:59 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 05:59 PM (IST)
बाजार में भीड़ नियंत्रण करने में जुटी पुलिस
बाजार में भीड़ नियंत्रण करने में जुटी पुलिस

व‌र्द्धमान : लॉकडाउन के बाद रविवार को व‌र्द्धमान शहर का बाजार खुला। वहीं पुलिस भी बाजार में भीड़ नियंत्रण करने में जुटी रही। सुबह से ही पुलिस शहर के सब्जी और मछली बाजार में उतरी, जहां लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने पर जोर दिया। वहीं लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक भी किया। व‌र्द्धमान डीएसपी हेड क्वार्टर सौभिक पात्र और व‌र्द्धमान थाना के आइसी पिटू साहा के नेतृत्व में पुलिस शहर के नीलपुर बाजार, लोको बाजार, रेल स्टेशन बाजार में अभियान भी चलाया। जहां निर्देश का पालन करने पर जोर दिया। व‌र्द्धमान शहर में भी कोरोना का संक्रमण तेज गति से बढ़ रहा है। ऐसे समय में पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। ताकि लोग संक्रमण की चपेट में आने से बच सके।

chat bot
आपका साथी