माता-पिता व गुरुजन का सम्मान कर संस्कारी बने

भ्भावत कथा को उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 04:55 PM (IST)
माता-पिता व गुरुजन का सम्मान कर संस्कारी बने
माता-पिता व गुरुजन का सम्मान कर संस्कारी बने

जेकेनगर : चपुई खास कोलियरी के भास्का धौड़ा शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे 11 दिवसीय श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ में प्रतिदिन प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। प्रवचन और संगीतमय भजन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो जा रहे। यज्ञकर्ता बाबा सीताराम जी महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि महारुद्र यज्ञ से मानव के जीवन में शांति और सौहार्द की भावना बढ़ती है। रुद्रावतार महावीर जी प्रसन्न होकर नगरवासी पर अपनी कृपा बनाये रखते है। यदि हम प्रवचन को जीवन में उतार लें तो जीवन को सार्थक बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरुजन की सेवा और सम्मान कर संस्कारी बने। हम संस्कार को भूलते जा रहे है, भगवान राम मर्यादा और संस्कार का पालन कर पुरुषोत्तम राम कहलाये। हमें उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हम कर्म की शिक्षा ले सकते है। उन्होंने कहा कि भारत देवी -देवताओं की पावन भूमि है। पूरी पृथ्वी पर ऐसी जगह कहीं नहीं है। दूसरे देश के लोग भी हमारे धार्मिक और आध्यात्मिक से प्रभावित है। वे राम और कृष्ण की भक्ति कर अपना जीवन सार्थक कर रहे है।

chat bot
आपका साथी