सीएए का विरोध करनेवालों का हाथ-पैर तोड़ दें

जागरण संवाददाता दुर्गापुर भाजपा की ओर से दुर्गापुर शहर के श्यामपुर गांव में नागरिकता स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:24 AM (IST)
सीएए का विरोध करनेवालों का हाथ-पैर तोड़ दें
सीएए का विरोध करनेवालों का हाथ-पैर तोड़ दें

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : भाजपा की ओर से दुर्गापुर शहर के श्यामपुर गांव में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया। श्यामपुर दुर्गापुर शहर का अंतिम इलाका है, इसके बाद दामोदर नदी है। दामोदर नदी के किनारे काफी संख्या में मतुआ संप्रदाय के लोग निवास करते हैं। भाजपा की सभा में मतुआ संप्रदाय के सचिव सांसद शांतनु ठाकुर मुख्य वक्ता थे। उन्होंने सीएए के समर्थन में अपनी बात कही। सभा के दौरान उन्होंने सीएए का विरोध करनेवाले तृकां समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि सीएए पास होना मतुआ संप्रदाय के लिए दूसरी आजादी के सामान है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतुआ संप्रदाय को धोखा दिया है। आज तक उन्होंने मतुआ संप्रदाय के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज मतुआ संप्रदाय को स्थायित्व दे रही है। जो बांग्लादेश से अत्याचार के कारण यहां आएं। वर्ष 2010 में मतुआ संप्रदाय की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। उसमें तृकां के प्रतिनिधि भी गए थे। उस समय उनलोगों ने आश्वासन दिया था कि क्षमता में आने पर मतुआ संप्रदाय का विकास किया जाएगा। लेकिन उन्होंने उसका पालन नहीं किया। आज प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने अपने आश्वासन को पूरा किया। आज मतुआ संप्रदाय के लोगों को नागरिकता मिलने जा रही है। भारत हमलोगों की मां है, हमारी मातृभूमि है। सेमीफाइनल में बंगाल की जनता ने धोखा देनेवालों को जवाब दिया है, फाइनल में भी बंगाल की जनता उन्हें जवाब देगी।

chat bot
आपका साथी