भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ एफआइआर

डीवाईएफआई ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के विरुद्ध किया एफ आई आर।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 05:40 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ एफआइआर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ एफआइआर

संवाद सहयोगी, रानीगंज : रानीगंज डीवाइएफआइ रानीगंज एरिया कमेटी की ओर से शुक्रवार को बल्लभपुर पुलिस फाड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी गई। एफआइआर कराने के पूर्व डीवाइएफआइ कार्यकर्ता रजनी पासवान, गुरुपद बाउरी, सुकांतो देवघरिया, शांतो बाउरी आदि ने पुलिस फाड़ी के समक्ष दिलीप घोष के विरुद्ध नारेबाजी की।

रजनी पासवान ने बताया कि विगत दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपने भाषण में कहा था कि सीएए का प्रतिवाद करने वालों को गोली मारी गई। इसका विरोध पूरे राज्य में डीवाइएफआइ कर रही है। प्रत्येक थाना एवं पुलिस फाड़ी में स्थानीय डीवाइएफआइ कार्यकर्ता दिलीप घोष के विरोध में एफआइआर दर्ज कर रहे हैं। रानीगंज थाना के समक्ष भी डीवाइएफआइ की ओर से विरोध प्रदर्शन कर एफआइआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस गणतांत्रिक देश में आंदोलन करने वाले का दमन करना चाह रही है। जबकि आंदोलन करना देश के नागरिकों का गणतांत्रिक अधिकार है।

chat bot
आपका साथी