पुनर्बहाली की मांग पर सलानपुर एरिया कार्यालय का घेराव

आसनसोल : ईसीएल के सलानपुर एरिया में छंटनी किए गए सभी 253 सुरक्षागार्डो की पुनर्बहाली की म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 07:43 PM (IST)
पुनर्बहाली की मांग पर सलानपुर एरिया कार्यालय का घेराव
पुनर्बहाली की मांग पर सलानपुर एरिया कार्यालय का घेराव

आसनसोल : ईसीएल के सलानपुर एरिया में छंटनी किए गए सभी 253 सुरक्षागार्डो की पुनर्बहाली की मांग को लेकर ईसीएल ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन द्वारा सलानपुर एरिया कार्यालय में गुरुवार को जोरदार आंदोलन किया गया। सुबह से लेकर शाम तक यूनियन सदस्यों ने कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान ईसीएल सुरक्षागार्डो के साथ टकराव की स्थिति पैदा होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। उनलोगों ने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों को कार्यालय से जबरन बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद वे लोग गेट जाम कर जमीन पर लेट गए। मौके पर पुलिस एवं सीआइएसएफ जवान तैनात थे। समाचार लिखे जाने तक आंदोलन जारी था। यूनियन नेता उमेश दुसाध ने कहा कि सलानपुर एरिया में कुल 253 सुरक्षागार्ड पहले काम करते थे। जब पूरे ईसीएल में 2268 सुरक्षागार्डो को हटाया गया तो इनलोगों को भी हटाया गया। अब यहां 190 गार्डो को नियुक्त किया जा रहा है। इसके लिए दुर्गापुर की निजीसंस्था को टेंडर मिला है। उनलोगों की मांग है कि सभी 253 सुरक्षागार्डो को वापस लिया जाए। वहीं अब नए गार्डो के लिए माध्यमिक पास, 50 वर्ष से कम आयु तथा कान एवं आंख को लेकर योग्यता रखी गई है। वे लोग सुबह से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। लेकिन सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर उनलोगों से दु‌र्व्यवहार किया गया और कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। इसके बावजूद उनलोगों का आंदोलन जारी है।

chat bot
आपका साथी