अवैध खनन रोकने को पहरेदारी कर रहे श्रमिक

जामुडि़या : ईसीएल केन्दा एरिया अंतर्गत न्यू केन्दा कोलियरी के 4 नंबर पिट खदान बंद होने के क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Aug 2017 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 27 Aug 2017 04:30 PM (IST)
अवैध खनन रोकने को पहरेदारी कर रहे श्रमिक
अवैध खनन रोकने को पहरेदारी कर रहे श्रमिक

जामुडि़या : ईसीएल केन्दा एरिया अंतर्गत न्यू केन्दा कोलियरी के 4 नंबर पिट खदान बंद होने के कारण श्रमिकों द्वारा परित्यक्त वेस्ट केन्दा ओसीपी के पास पहरेदारी का काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि बंद पड़ी वेस्ट केन्दा ओसीपी में आग लगने के बाद सुरक्षा का हवाला देते हुए डीजीएमएस ने पिट को बंद करने का निर्देश दिया। वही परित्यक्त वेस्ट केन्दा ओसीपी में आग लगने वाले स्थान को डोज¨रग कर मिट्टी से भराई कर दिया गया है। आग बंद हो जाने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आसपास में अवैध खनन कर कोयला निकाला जा रहा है, जिसे रोकने के लिए श्रमिकों द्वारा पहरेदारी की जा रही है। श्रमिकों का कहना है कि आग लगने के कारण 4 नंबर पिट खदान को बंद किया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा अवैध खनन करने से पुन: आग भड़क गई तो कोलियरी का अस्तित्व खतरे में पड जाएगा। केन्दा एरिया के उप महाप्रबंधक एमएन जोशी ने कहाकि 4 नंबर पिट खदान को जल्द ही चालू करा दिया जाएगा। डीजीएमएस के निर्देशानुसार खदान के अंदर विस्फोट रोधक स्टो¨पग(डैम) बनाने को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही स्टो¨पग बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी