ठेका कर्मियों पर अराजक तत्वों का हमला, एक गंभीर

दुर्गापुर : कांकसा थाना के राजबांध इंडियन ऑयल डिपो के समीप अराजक तत्वों ने ठेका श्रमिका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 06:45 PM (IST)
ठेका कर्मियों पर अराजक तत्वों का हमला, एक गंभीर
ठेका कर्मियों पर अराजक तत्वों का हमला, एक गंभीर

दुर्गापुर : कांकसा थाना के राजबांध इंडियन ऑयल डिपो के समीप अराजक तत्वों ने ठेका श्रमिकों पर हमला कर दिया। जिसमें आधा दर्जन ठेका कर्मी जख्मी हुए, जिसमें एक गंभीर रूप से जख्मी हुआ। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की प्राथमिकी भी थाने में दर्ज करवाई गई है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार को डिपो में काम करने के लिए श्रमिक जा रहे थे, उसी समय तकरीबन 30-40 लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जिसमें उत्तम बागदी, उत्तम पांजा समेत आधा दर्जन ठेका कर्मियों को चोट आयी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस संदर्भ में राजबांध डिपो के तृकां ठेका श्रमिक नेता सुनील श्याम ने कहा कि बुधवार की रात एक नेता कर्मियों को काम पर नहीं जाने की धमकी देकर गए थे, उन्हीं के इशारे पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि ये श्रमिक वर्ष 2008 से यहां काम कर रहे हैं। पहले माकपा के लोग पिटाई करते थे। अब हमलोग क्षमता में हैं फिर भी मार खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई है। पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने इस घटना के युवा नेता कुलदीप सरकार पर आरोप लगाया। हालांकि कुलदीप ने आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठन को लेकर वे दिमाग नहीं लगाते हैं। उन पर लगाया गया आरोप गलत है।

chat bot
आपका साथी