जिले में 75 हजार बने युवा शक्ति के सदस्य

बर्नपुर तृणमूल यूथ कांग्रेस की युवा शक्ति में युवाओं को जोड़ने का कार्य जोर-शोर से चल र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 07:37 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 07:37 PM (IST)
जिले में 75 हजार बने युवा शक्ति के सदस्य
जिले में 75 हजार बने युवा शक्ति के सदस्य

बर्नपुर : तृणमूल यूथ कांग्रेस की युवा शक्ति में युवाओं को जोड़ने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। बुधवार को आसनसोल नगर निगम के तीन वार्डो में युवा शक्ति में युवा सदस्यों को जोड़ा गया। इस दौरान टीएमवाईसी के ब्लॉक अध्यक्ष अमित सेन ने वार्ड नंबर 94,95 और 96 में सैकड़ों युवा सदस्यों को संगठन से जोड़ा। इससे पूर्व वार्ड नंबर 77, 78, और 81 में भी यह अभियान चलाया गया। अमित सेन ने कहा कि युवा शक्ति में पूरे राज्य में 10 लाख सदस्यों को जोड़ा गया है, जिला में कुल 75 हजार युवा सदस्य बने है। उन्होंने कहा कि तीन अक्टूबर को युवा शक्ति की अग्निकन्या भवन में बैठक होगी, जिसमें स्टेट को-ऑर्डिनेटर सोहम चक्रवर्ती और निमालो चक्रवर्ती उपस्थित रहेंगे। इसमें युवा शक्ति सदस्यों को आगे कार्य करने का निर्देश मिलेगा। कहा कि बोरो छह और सात में कुल आठ युवा शक्ति के फील्ड यूनिट सदस्य बनाए गए हैं, जिन्हें 300-300 सदस्य जो गैर राजनीतिक हैं उन्हें भी शामिल करने का लक्ष्य दिया गया था, वह लक्ष्य पूरा हो गया। अब अतिरिक्त सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। ताकि युवा वर्ग पार्टी के हित में आकर कार्य करें और विरोधी पार्टी के गलत प्रचार का जवाब दे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के रहने से पार्टी को और अधिक बल मिलेगा, आनेवाले विधानसभा चुनाव में भी युवा शक्ति से मदद मिलेगी।

chat bot
आपका साथी