21 को आसनसोल में मुकुल राय व मनोज तिवारी की सभा

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 56 स्थित छिन्नमस्तिका सांता फ्री प्राइमरी स्कूल मैदान में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jan 2018 03:15 AM (IST) Updated:Thu, 11 Jan 2018 03:15 AM (IST)
21 को आसनसोल में मुकुल राय व मनोज तिवारी की सभा
21 को आसनसोल में मुकुल राय व मनोज तिवारी की सभा

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 56 स्थित छिन्नमस्तिका सांता फ्री प्राइमरी स्कूल मैदान में बुधवार को भाजपा की ओर से सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा की आमंत्रित जिला सदस्य सुधा देवी की ओर से उनके पुत्र सिद्धांत कुमार के जन्म दिवस पर 300 गरीब एवं जरुरतमंदों के मध्य कंबल का वितरण किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष लखन घुरुई ने कहा कि बंगाल में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। दोनों हाथ उठाकर बंगाल की जनता भाजपा का स्वागत कर रही है। हमलोगों को भी बंगाल की जनता का दुख-दर्द समझते हुए उनके साथ रहना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जनवरी को भाजपा की आसनसोल में महासभा होगी, जिसमें हमारे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद मनोज तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, भाजपा नेता मुकुल राय और आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो मौजूद रहेंगे। महासभा को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से प्रचार-प्रसार करना होगा। इस दौरान आयोजक सुधा देवी, जिलाध्यक्ष लखल घुरुई सहित अन्य ने जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया। सभा के दौरान जिला उपाध्यक्ष दिलीप दे, ब्लॉक अध्यक्ष राजा राम ¨सह, महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या दास, जयंत गोस्वामी, दिनेश ¨सह, सरोज मंडल, राम अधिकारी, श्रवण दास, रवि विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी