सरकार की नीतियों के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन

बेनाचिति : केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ माकपा की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया गया। जि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Apr 2017 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 30 Apr 2017 09:20 PM (IST)
सरकार की नीतियों के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन
सरकार की नीतियों के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन

बेनाचिति : केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ माकपा की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में माकपा समर्थकों ने हिस्सा लिया। बाइक रैली डीवीसी मोड़, शिव मंदिर, एबीएल मोड़ होकर गुजरी। रैली के पूर्व एमएएमसी-बीटू मैदान में सभा का आयोजन किया गया। जहां विधायक संतोष देवराय, गौरांग चटर्जी, पंकज राय सरकार सहित कई श्रमिक नेता मौजूद थे। गौरांग चटर्जी ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थिति मैं भाजपा की दुर्नीति के कारण बंगाल की हर जनता त्रस्त हो चुकी है। आसनसोल-दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में कई कल-कारखाने बंद हो जाने के कारण हजारों श्रमिक बेकार हो गए हैं। जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर भाजपा समाज को तोड़ना चाहती है। वहीं राज्य सरकार लोगों का शोषण कर रही है। लोगों को अधिकार दिलाने के लिए माकपा तत्पर थी। लेकिन वर्तमान सरकार लोगों के अधिकार को छीनना चाह रही है। भाजपा के साथ तृकां का अंदरूनी गठजोड़ हो चुका है। जनता को इनके नीतियों का जवाब देना होगा। राज्य का विकास पूरी तरह ठप हो गया। उद्योग धंधा नहीं लगने से लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। युवाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में यहां की जनता उन्हें सही जवाब देगी।

chat bot
आपका साथी