कल्याणपुर स्कीम दो में खूंटीपूजा

जासं, आसनसोल : शिल्पांचलवासियों को दुर्गोत्सव में आकर्षित करने के लिए विभिन्न दुर्गापूजा कमेटियां जो

By Edited By: Publish:Mon, 03 Aug 2015 01:33 AM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2015 01:33 AM (IST)
कल्याणपुर स्कीम दो में खूंटीपूजा

जासं, आसनसोल : शिल्पांचलवासियों को दुर्गोत्सव में आकर्षित करने के लिए विभिन्न दुर्गापूजा कमेटियां जोरशोर से जुट गयी हैं। रविवार को कल्याणपुर हाउ¨सग स्कीम दो में सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी के 34वें दुर्गापूजा पंडाल निर्माण की शुरूआत खूंटीपूजा के साथ हुई। यह आसनसोल दक्षिण के विधायक तापस बनर्जी के नेतृत्व में खूंटीपूजा की गयी। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत घोष, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक मुखर्जी मुनमुन, संयुक्त सचिव सौरव चटर्जी, दीप सेन उपस्थित थे। कार्यकारी अध्यक्ष मुनमुन ने बताया कि इस वर्ष पूजा का थीम माटीर टाने, बांग्ला गाने। राजू बर्मन ने इस थीम चयन में मुख्य भूमिका निभायी है। प्रसिद्ध बाउल गायक लालन फकीर के 150 वीं जयंती पर यह थीम समर्पित किया गया है। गुसकरा के कारीगर यहां पंडाल का निर्माण करेंगे। पूजा का बजट साढ़े नौ लाख रुपये रखा गया है। पूजा के दौरान यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी