यमुनोत्री हाईवे खुला, दो संपर्क मार्ग बंद

शनिवार रात हुई बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे के अलावा जिले के नौ संपर्क मार्ग बंद हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 06:13 AM (IST)
यमुनोत्री हाईवे खुला, दो संपर्क मार्ग बंद
यमुनोत्री हाईवे खुला, दो संपर्क मार्ग बंद

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : शनिवार रात हुई बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे के अलावा जिले के नौ संपर्क मार्ग बंद हो गए। ओरछा बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पांच घंटे तक बंद रहा। ओरछा बैंड के पास हाईवे पर भारी मलबा आने से दलदल बना हुआ है। बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम ने यमुनोत्री हाईवे को सुचारू किया। जबकि, नौ संपर्क मार्गों में से सात संपर्क मार्ग भी सुचारू हो गए हैं।

संपर्क मार्गों में आराकोट-थुनारा मोटर मार्ग इशाली गदेरे के पास मलबा आने बंद पड़ा है। गदेरे में उफान आने से करीब 25 मीटर मार्ग बह गया है, जिससे थुनारा, बुटाणु, इशाली और डामटी गांवों का संपर्क कट गया है। इशाली गदेरे में उफान से इशाली गांव की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आराकोट-थुनारा मार्ग को खोलने में पुरोला लोनिवि की टीम जुटी हुई है। भटवाड़ी ब्लॉक का भुक्की कुंजन तिहार मोटर मार्ग कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इस मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिसे सुचारू करने में पीएमजीएसवाई की टीम जुटी हुई है।

बदरीनाथ हाईवे तीन घंटे बंद रहा

गोपेश्वर: बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में आएदिन बंद होने से यात्रा में दिक्कतें हो रही हैं। रात्रि को भी बारिश से हुए भूस्खलन के चलते लामबगड़ में हाईवे तीन घंटे बाधित रहा। सुबह हाईवे से मलबा हटाने का कार्य शुरू हुआ। आठ बजे हाईवे को सुचारू किया जा सका। हाईवे पर बार-बार भूस्खलन होने से लामबगड़ में यात्री पैदल मार्ग से भी आवाजाही कर रहे हैं। यहां पर हाईवे भूस्खलन से खतरनाक बना हुआ है। हाईवे के स्थायी ट्रीटमेंट की कार्ययोजना में देरी से दिक्कतें बढ़ी हैं। (संस)

chat bot
आपका साथी