उत्‍तरकाशी में कार खाई में गिरी, दो की मौत और चार घायल

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित औजरी के पास आज एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 07:21 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 08:23 PM (IST)
उत्‍तरकाशी में कार खाई में गिरी, दो की मौत और चार घायल
उत्‍तरकाशी में कार खाई में गिरी, दो की मौत और चार घायल

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित औजरी के पास आज एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, आज दिल्‍ली के यात्रियों की कार यमुनोत्री से वापस लौट रही थी। इस दौरान यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित औजरी के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। 

सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया और अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

यह भी पढ़ें: त्‍यूणी में यूटीलिटी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, 17 घायल

यह भी पढ़ें: चंपावत में टाटा सूमो खाई में गिरी, तीन गंभीर घायल

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, 24 की मौत; छह घायल

 

chat bot
आपका साथी