यमुनोत्री में हार्ट अटैक व फिसलने से दो यात्रियों की मौत

संवाद सूत्र, बड़कोट: महाराष्ट्र की एक वृद्धा यात्री की यमुनोत्री धाम से लौटते हुए हार्ट अटैक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:41 PM (IST)
यमुनोत्री में हार्ट अटैक व फिसलने से दो यात्रियों की मौत
यमुनोत्री में हार्ट अटैक व फिसलने से दो यात्रियों की मौत

संवाद सूत्र, बड़कोट: महाराष्ट्र की एक वृद्धा यात्री की यमुनोत्री धाम से लौटते हुए हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री में हार्ट अटैक से मरने वाले यात्रियों की संख्या 24 पहुंच गई है। उधर, यमुनोत्री धाम जाते हुए राजस्थान के एक यात्री की भी जानकीचट्टी के पास गिरकर मौत हो गई।

सोमवार दोपहर यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रही सहकार नगर, पुणे (महाराष्ट्र) निवासी मंगल प्रेम सुख दाबी (65) पत्नी प्रेम सुख दाबी को राम मंदिर के पास सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इससे पहले कि परिजन वृद्धा को अस्पताल पहुंचाते, उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, राजस्थान के नायपुर (सवाई माधोपुर) निवासी राम स्वरूप (65) अन्य साथी यात्रियों के साथ यमुनोत्री धाम जा रहे थे। इसी बीच जानकीचट्टी के पास अचानक पैर फिसलने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी यात्री राम स्वरूप को लेकर बड़कोट चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी