Uttarkashi में तूफान के साथ बारिश से यमुनोत्री हाईवे पर गिरा पेड़,होटल में घुसा पेड़ का हिस्सा,एक महिला की मौत

उत्तरकाशी यमुनोत्री हाईवे के खरादी में पेड़ गिरा। जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री यमुनोत्री धाम छात्र में तूफान के साथ वर्षा हुई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग उजेली दरगाह के पास एक पेड़ गिरने की सूचना है‌। इस घटना में होटल में बैठी महिला की मौत हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 25 May 2023 06:37 PM (IST) Updated:Thu, 25 May 2023 08:23 PM (IST)
Uttarkashi में तूफान के साथ बारिश से यमुनोत्री हाईवे पर गिरा पेड़,होटल में घुसा पेड़ का हिस्सा,एक महिला की मौत
उत्तरकाशी : यमुनोत्री हाईवे के खरादी में पेड़ गिरा। घटना में होटल में बैठी महिला की मौत हुई।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : यमुनोत्री हाईवे के खरादी में पेड़ गिरा। जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री यमुनोत्री धाम छात्र में तूफान के साथ वर्षा हुई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग उजेली दरगाह के पास एक पेड़ गिरने की सूचना है‌। यहां एसडीआरएफ पुलिस अग्निशमन की टीम भिजवा दी गई है। घटना में होटल में बैठी महिला की मौत हुई है। जिस दौरान यह घटना घटी उस दौरान होटल के रिसेप्शन पर केवल वह महिला ही मौजूद थी। होटल में ठहरे हुए तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए गए थे।

चीड़ का पेड़ पहाड़ी से टूट कर पहले यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा जिसके बाद पेड़ का एक हिस्सा होटल में जा घुसा। जिससे होटल का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

जिस महिला की मौत हुई है उसका नाम ऐलम देई (55 वर्ष) पत्नी प्यारचंद निवासी नगाण गांव है। जबकि महिला की पुत्रवधु अदिति चोटिल हुई है। जिसका उपचार सीएचसी बडकोट में चल रहा है। 

जेएसपी कंपनी और एसडीआरएफ की टीम ने राजमार्ग से पेड़ को काटकर हटा दिया गया है। तूफान चलने के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर तीर्थयात्रियों को रोका। गंगोत्री हाईवे पर जिला मुख्यालय के निकट दरगाह के पास एक चीड़ का पेड़ गिरा। जिससे हाईवे करीब एक घंटे अवरुद्ध रहा।

गंगनानी व डबराणी के बीच भूस्खलन होने से हाईवे आज शाम छह बजे अवरुद्ध हुआ। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। देर रात तक हाईवे की खुलने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी