होटल कर्मियों ने साधु को पीटा, गंभीर घायल

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। भैरव घाटी के निकट लंका में फौजी बाबा आश्रम में रह रहे ए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 10:25 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 10:25 PM (IST)
होटल कर्मियों ने साधु को पीटा, गंभीर घायल
होटल कर्मियों ने साधु को पीटा, गंभीर घायल

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। भैरव घाटी के निकट लंका में फौजी बाबा आश्रम में रह रहे एक साधु के साथ कुछ स्थानीय युवकों ने मारपीट की। इससे साधु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। साथ ही आश्रम में भी तोड़फोड़ की है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल साधु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हर्षिल थाना प्रभारी देवेंद्र ¨सह पंवार ने बताया कि बीते बुधवार को एक होटल के कुछ कर्मचारी भैरव घाटी व गंगोत्री घूमने गए थे। भैरव घाटी के पास लंका में फौजी बाब आश्रम में एक साधु के साथ किसी बात को लेकर होटल कर्मियों का विवाद हुआ। इसके बाद साधु ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए साधु को प्राथमिक उपचार के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती किया है। जहां से साधु को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

घायल हुए साधु कपिल मुनि ने आरोप लगाया कि हर्षिल के निकट नेलांगना होटल के कर्मचारियों ने आश्रम में शराब पीकर आए। आश्रम में तोड़फोड़ की। इसका विरोध किया तो युवकों ने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हैं। आश्रम के मुख्य साधु फौजी बाबा इलाहाबाद गये हैं। फोन पर फौजी बाबा ने आरोपित होटल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

हर्षिल थाना प्रभारी देवेंद्र ¨सह पंवार ने बताया कि अभी साधु की ओर से लिखित रूप में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी