कांग्रेस के जुलूस में शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां

कोविड-19 के बचाव के लिए जो नियम बनाए हैं सीमांत जनपद में उनकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 06:19 AM (IST)
कांग्रेस के जुलूस में शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां
कांग्रेस के जुलूस में शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : कोविड-19 के बचाव के लिए जो नियम बनाए हैं, सीमांत जनपद में उन नियमों का मखौल उड़ रहा है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष इसमें पीछे नहीं है। उत्तरकाशी में कांग्रेस के जुलूस में शारीरिक दूरी के नियम तो तार-तार होते दिखे। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति भी नहीं दी थी। इसलिए प्रशासन की ओर से जुलूस व सभा के कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने के लिए कोविड मजिस्ट्रेट में तैनात थे।

सोमवार को उत्तरकाशी में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सहित कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। इस जुलूस में अधिकांश कांग्रेसियों ने मास्क का तो उपयोग किया। लेकिन, शारीरिक दूरी सहित अन्य नियमों की खूब धज्जियां उड़ायी। शारीरिक दूरी के नियमों की फिक्र छोड़कर जुलूस में शामिल हर कांग्रेसी नियम तोड़ने पर तुला था। सभा के दौरान नियमों का पालन करने के बजाय कुछ युवा कांग्रेसी वीडियोग्राफी कराने वाले प्रशासन के कोविड-19 मजिस्ट्रेट पर निशाना साधते दिखे। रैली के अलावा हनुमान चौक पर आयोजित सभा में भी फोटो खिचवाने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ी।

-----------

बड़कोट थाने में अज्ञात के खिलाफ हुआ मुकदमा

उत्तरकाशी। गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी तक इन दिनों सावन के मेले चल रहे हैं। इन मेलों में गांव के अलावा आसपास के गांवों भीड़ भी उमड़ रही है। इन मेलों में विधायक और भाजपा व कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। इन मेलों के आयोजन की अनुमति नहीं थी। यमुना घाटी के कोविड-19 मजिस्ट्रेट सुनील रावत थाना बड़कोट में खरसाली गांव में मेला आयोजन कराने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। बड़कोट थाना निरीक्षक डीएस कोहली ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कांग्रेस की ओर से शारीरिक दूरी का पालन किया गया। लेकिन, कांग्रेस को सड़कों पर उतारने के लिए सरकार ने विवश किया है। जनता के लिए कांग्रेस घरों में कैद नहीं रह सकती है। जनता की समस्याओं को उठाने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वे बधाई देते हैं।

-प्रीतम सिंह, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सभी प्रकार के राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित किए हुए हैं। बिना अनुमति और कोविड-19 के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं।

-डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी उत्तरकाशी

chat bot
आपका साथी