नाराज महिलाओं ने विधायक को घेरा

संवाद सूत्र, पुरोला: कविता हत्याकांड से आक्रोशित महिला समूह समेत पर्वतीय जनसेवा संगठन ने मोर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 11:52 PM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 11:52 PM (IST)
नाराज महिलाओं ने   विधायक को घेरा
नाराज महिलाओं ने विधायक को घेरा

संवाद सूत्र, पुरोला: कविता हत्याकांड से आक्रोशित महिला समूह समेत पर्वतीय जनसेवा संगठन ने मोरी में पार्टी की बैठक में शामिल होने आए विधायक राजकुमार का घेराव किया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि सांद्रा में कविता के हत्याकांड के षडयंत्र में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस ने अभी तक नहीं की है। इसके साथ ही उन्होंने विधायक से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मोरी जैसे शांत क्षेत्र में इस प्रकार की जघन्य हत्याकांड तथा कविता की हालत देख कर महिलाओं में दहशत का माहौल है। साथ ही घटना के दो दिन तक शव लेकर आरोपित देहरादून-मसूरी में घुमाता रहा। जो बिना पुलिस व रिश्तेदारों की मदद व पूर्व से तय षडयंत्र के बगैर संभव ही नहीं है। ग्रामीण ने विधायक से इस मामले में एसआइटी जांच करने की मांग की है। विधायक राजकुमार ने महिलाओं को मामले में किसी भी आरोपित समेत षडयंत्र में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही एसआइटी जांच को लेकर एसपी, डीएम से बात करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चंडी पोखरियाल, कमला देवी, बीना देवी, उर्मिला देवी, रेख देवी, ललीता देवी, यशोदा देवी आदि कई महिलाएं शामिल थी। उधर कविता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच व षडयंत्र में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेकर मोरी पर्वतीय जन सेवा संगठन, महिला समूह व मंदिर समिति ने थाने का भी घेराव किया। महिलाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए मामले में पुलिस पर आरोपित व हत्या में शामिल अन्य लोगों को बचाने का आरोप लगाया। घेराव करने वालों में पर्वतीय जनसेवा संगठन संयोजक सोबेंद्र राणा, अध्यक्ष उमेंद्र ¨सह, प्रकाश चौहान, राजपाल ¨सह रावत, संजय राणा, मुन्नी देवी, राजेंद्र ¨सह, पवन राणा, मेनका देवी, प्रतिमा देवी, सुषमा देवी आदि कई शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी