कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : दस सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 05:29 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 05:29 PM (IST)
कर्मचारियों ने काली पट्टी  बांधकर जताया विरोध
कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : दस सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक समन्वय मंच पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपने-अपने कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने 15 फरवरी को जिला मुख्यालय में केंडिल मार्च रैली निकालने का एलान किया है।

मंच संयोजक गोपाल ¨सह राणा ने बताया कि बीते 31 जनवरी को उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक समन्वय मंच के पदाधिकारियों ने सामूहिक अवकाश कर दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। कहा दस सूत्रीय मांगों में से शासन स्तर पर चार मांगों के समाधान में सहमति बनी थी, जिसमें छह मांगे शासन स्तर पर लंबित हैं। उन्होंने कहा बीते 31 जनवरी को आयोजित सामूहिक अवकाश के दौरान कर्मचारियों का नोवर्क नो पे के तहत एक दिन का वेतन काटा गया है, जिसको लेकर भी कर्मचारियों में रोष है। इसके विरोध में कर्मचारी 12 फरवरी से काली पट्टी बांधकर इसका विरोध कर रहे हैं। 15 फरवरी को इसके विरोध में जिला मुख्यालय में केंडिल मार्च निकाला जाएगा। इस मौके पर अजय रावत, शंभूप्रसाद भट्ट, त्रिलोक ¨सह मराठा, त्रेपन कुमार, सुरेश नौटियाल, रुकम ¨सह नेगी, सुंदरला पैन्युली, चंद्रमोहन ¨सह, जयप्रकाश बिजल्वाण, जगदीश प्रसाद बिजल्वाण, ममराज भट्ट, वृंदावन कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी