पाकिस्तानी यात्रियों का दल पहुंचा बड़कोट, करेंगे यमुनोत्री के दर्शन

पाकिस्तानी यात्रियों का 138 सदस्यीय दल आज उत्‍तरकाशी के बड़कोट पंहुचा। दल में शामिल यात्री आज यमुनोत्री धाम के दर्शन करेंगे और कल गंगोत्री के दर्शन करेंगे।

By sunil negiEdited By: Publish:Thu, 28 Jul 2016 09:34 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 07:15 AM (IST)
पाकिस्तानी यात्रियों का दल पहुंचा बड़कोट, करेंगे यमुनोत्री के दर्शन

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: पाकिस्तानी यात्रियों का 138 सदस्यीय दल आज बड़कोट पंहुचा। यह दल यमुनोत्री धाम के दर्शन करेंगे।
साम्प्रदायिक सौहार्द को लेकर इस यात्रा को अहम माना जा रहा है। दल में शामिल बंटी भाई और बाबूलाल ने बताया की काफी समय से उन्होंने वीजा के लिए आवेदन किया था। इस बार उन्हें वीजा मिल पाया है। इससे सभी को बड़ी खुशी है। हालांकि, पहाड़ों को देखने के लिए इस दल के अधिकांश सदस्य वर्ष 2011 में भी बड़कोट (उत्तरकाशी) आए थे।

पढ़ें:-आपदा के तीन साल बाद बदरी-केदार से लेकर गंगोत्री-यमुनोत्री तक खुशी की बयार

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में उन्हें अल्पसंख्यक होने के बाबजूद भी कोई परेशानी नहीं है। भारत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि भारत हमारा भाई है। सबकी दिली इच्छा है कि पाक और भारत में भाईचारा बना रहे और तल्खी दूर हो।


आज यमुनोत्री दर्शन करने के बाद शुक्रवार को यह दल गंगोत्री के लिए रवाना हो जाएगा। चालक सुनील ने बताया की सभी सदस्य रास्ते भर भजन करते आ रहे है और भावुक हो रहे हैं।

पढ़ें:-मौसम पर भारी आस्था: हेमकुंड पहुंचे पाक श्रद्धालु

chat bot
आपका साथी