यमुनोत्री के लिए एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा वैकल्पिक मार्ग

यमुनोत्री धाम के लिए वैकल्पिक पगडंडी मार्ग बनाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 05:07 AM (IST)
यमुनोत्री के लिए एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा वैकल्पिक मार्ग
यमुनोत्री के लिए एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा वैकल्पिक मार्ग

संवाद सूत्र, बड़कोट (उत्तरकाशी): यमुनोत्री धाम के लिए वैकल्पिक पगडंडी मार्ग बनाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। लोनिवि बड़कोट के अधिशासी अभियंता एसके गर्ग ने बताया कि 350 मीटर लंबा यह मार्ग एक सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगा। यमुनोत्री पैदल मार्ग शुक्रवार को ऋषिगंगा नदी के पास पहाड़ी पर हुए भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। मार्ग पर इस कदर मलबा व बोल्डर आए हुए हैं कि फिलहाल उसके पुनर्निर्माण की संभावना नजर नहीं आ रही।

पैदल मार्ग पर यमुनोत्री धाम से साढ़े तीन किमी पहले ऋषि गंगा नदी के पास भूस्खलन से बिजली-पानी की लाइन को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा एक यात्री शेड भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पहाड़ी से अभी भी यहां बोल्डर गिर रहे हैं। इसे देखते हुए लोनिवि बड़कोट ने वैकल्पिक मार्ग के निर्माण का कार्य तेज कर दिया है। अधिशासी अभियंता गर्ग के अनुसार इस मार्ग पर पुलिया का निर्माण भी होना है। उधर, बड़कोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि यमुनोत्री धाम में फिलहाल पुजारी और कर्मचारियों सहित 13 व्यक्ति मौजूद हैं। मंदिर समिति की ओर से 15 दिन का राशन पहले ही स्टोर किया हुआ है। फिर भी खाद्यान्न की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल व्यवस्था की जाएगी।

chat bot
आपका साथी